लक्सर आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में पूरी ताकत झोंक दी है दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन सोमवार को हरिद्वार जिले की लक्सर सीट के कस्बा सुलतानपुर पहुंचे। ( पत्रकार राजेश लाम्बा ) लक्सर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कांग्रेस और बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी ताकत झोंक दी है।आप पहाड़ चढ़ने की तैयारी में पूरे दमखम से जुटी हुई है। सोमवार को आप नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने हरिद्वार जिले के कस्बा सुल्तानपुर में उत्तराखंड जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आप पूरी तरह सक्रिय हो गई है।आप के नेता प्रदेशभर में रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम जनता के बीच अपनी पैठ जमाने में लगे हुए हैं। ताकि आगामी चुनाव में उन्हें इसका फायदा मिल सके। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन और आम आदमी पार्टी के विधानसभा संगठन मंत्री आजम भारती ने सोमवार को कस्बा सुल्तानपुर ने जनसंवाद कार्यक्रम किया।इस दौरान उन्होंने लक्सर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि विधानसभा लक्सर में इतना विकास होना चाहिए कि यहां विकास की नदियां बहनी चाहिए। लक्सर में इतना विकास होना चाहिए कि यहां के स्थानीय लोगों को लक्सर से पलायन करने की जरूरत न पड़े। दिल्ली कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि इस बार उत्तराखंड की जनता के पास आप के रूप में तीसरा विकल्प है। जो अब तक नहीं था। अब तक लोगों के पास कांग्रेस और भाजपा के रूप में ही विकल्प मौजूद था, लेकिन इस बार तीसरा विकल्प होने के चलते लोग बदलाव के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिला सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विकास चाहते हैं।उन्होंने लक्सर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के संभावित दावेदार आजम भारती का पक्ष अन्य दावेदारों के मुकाबले मजबूत करते हुए कहा कि यदि प्रदेश में आप की सरकार बनती और डायरेक्टर आजम भारती लक्सर के विधायक बनते हैं तो यहां मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करेंगे। इनके नेतृत्व में लक्सर का चौमुखी विकास होगा।उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने अभीतक सिर्फ प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। दोनों ही पार्टियों ने सिर्फ अपना विकास किया है. बहुत ही जल्द आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने आगे कहा पार्टी के टिकट के संभावित दावेदारों के बारे में पार्टी के द्वारा उनकी पूरी जानकारी निकालने के साथ ही जनता के बीच में सर्वे करवाया जाएगा।जो भी उपयुक्त दावेदार होगा उसे टिकट दिया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours