महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी का दावा, टिकट मिला तो मजबूती के साथ लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

  (समाचार टाइम टीवी)

रूडकी/ महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया है रश्मि चौधरी ने दावा किया कि 2022 में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी जिसके लिए प्रदेश की जनता भी तैयार बैठी है। रश्मि ने कहा कि इस बार वो 2022 के लिए कांग्रेस हाईकमान को


साफ कर चुकी हैं कि इस बार रूडकी विधानसभा से महिला होने के नाते उन्ही को प्रतियाशी बनाया जाए जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। रश्मि चौधरी ने कहा कि रुड़की में कांग्रेस पार्टी का महिला विंग काफी मजबूत है इसलिए पार्टी हाईकमान को उन्हीं को टिकट देना चाहिए। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस को चेतावनी भी दे डाली उन्होंने कहा कि वो पिछले लंबे समय से कांग्रेस को मज़बूत करने में लगी है अगर इस बार भी पार्टी ने उन्हें टिकट ना दिया तो इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे ।उन्होंने कहा कि उनका परिवार पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की सेवा करता आया है इस बार उन्हें पूरी आशा है कि पार्टी उन्हें एक मौका ज़रूर देगी। रश्मि चौधरी ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित कार्यकर्ता हैं अगर इस बार भी कांग्रेस ने उन्हें नज़र अंदाज़ किया तो रूडकी की जनता मायूस होकर फिर अपना फैसला खुद करेगी।


समाचार टाइम टीवी

रिपोर्ट- अनिल सिंह

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours