बारवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर। खबर खानपुर से हैं जहां आज दिनांक 21 जून 2026को 84 उत्तराखंड वाहिनी रुड़की हरिद्वार के तत्वाधान में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए| जिसमें भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के तथा किसान इंटर कॉलेज लक्सर के शिक्षा राज इंटर कॉलेज सुल्तानपुर मोंटफोर्ट चिल्ड्रन एकेडमी लक्सर हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी के 240 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में योग गुरु श्री कुलबीर जी द्वारा अनेक योग कैडेट्स को करवाये। तथा प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार शर्मा जी ने कैडेट्स को योग से होने वाले लाभों के बारे में परिचित करवाया प्रधानाचार्य ने कैडेट्स को योग को नियमित अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलक्ष में समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours