झबरेड़ा विधानसभा में डॉ. हर्ष कुमार ने “एक दौड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की सहभागिता, शहीद दिवस पर वीरों को किया नमन। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में शहीद दिवस के पावन अवसर पर भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा “एक दौड़ शहीदों के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हर्ष कुमार ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।कार्यक्रम के अंतर्गत सैकड़ों उत्साही बच्चों एवं युवाओं को हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतिभागियों में अनुशासन, उत्साह और देशप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जो उनके लिए प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours