(पत्रकार राजेश लाम्बा) हरिद्वार। शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ की उत्तराखंड कोर कमेटी की बैठक रविवार को सिडकुल स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2027 में संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें प्रकाशोत्सव को भव्य रूप से मनाने और गुरु पूर्णिमा से शुरू होने वाले देशव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।राज्यमंत्री और राष्ट्रीय सचिव देशराज कर्णवाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समरसता और हिंदुत्व के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म व हिंदुत्व को जिंदा रखना है। उनके पद चिन्ह पर चलना होगा और धर्मपरिवर्तन को रोकना होगा।राज्यमंत्री सुरेंद्र मोगा ने कहा कि संत गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से स्वर्णिम कलश यात्रा 30 जुलाई को सहारनपुर पहुंचेगी। इसके बाद उत्तराखंड सीमा स्थित मंडावर चौकी पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा और स्थानीय रविदास मंदिर में कलश दार्शनिक के लिए विश्राम कराया जाएगा।प्रदेश अध्यक्ष प्रो.धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत कुमार और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री आत्माराम भाई परमार के निर्देशन में 29 जुलाई से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन के अभियान शुरू किया जाएगा।
Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours