खबर लक्सर से है जहां आज हर्ष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रायसी, हरिद्वार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख, लक्सर, आदरणीय डॉ.हर्ष कुमार दौलत जी की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष आदरणीय डॉ. के.पी. सिंह जी द्वारा की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आदित्य गौतम, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रभावती, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के.पी. तोमर तथा डॉ. अंकित कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. हर्ष कुमार दौलत जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को उनके शैक्षिक जीवन के अनुभवों का सार समझाते हुए आत्मविश्वास, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours