खबर खानपुर से है जहां आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत अधिग्रहित ग्राम नाइवाला में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तथा रैली निकालकर सभी ग्राम वासियों को जागरूक किया गया आज के बौद्धिक कार्यक्रम में मास्टर सुभाषचंद राजकीय प्राथमिक विद्यालय दल्लवाला मास्टर रवि चौधरी राजकीय प्राथमिक विद्यालय दल्लवाला मास्टर जल सिंह तथा मास्टर राजवीर सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई वाला द्वारा सभी स्वयंसेवियों को स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं यदि सभी व्यक्ति स्वच्छता का ध्यान रखेंगे तभी हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छता कार्यक्रम का सपना पूरा होगा प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने स्वयंसेवियो को संबोधित करते हुए कहां की स्वच्छता से हम अपने परिवेश को साफ सुथरा रखें राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया और ग्राम वासियों को जागरूकता के लिए स्वयंसेवियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र जी के निर्देशन में किया गया इसमें अंशिका, आकांक्षा ,अजय सैनी अजय कुमार ,पवन यादव ,विनय अनिकेत,शिवम ,अरुण गीतांशु गोयल,नितिन ,शानू शांतनुआदि स्वयंसेवियों ने भाग लिया
Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours