लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत तहसील लक्सर की सकारात्मक पहल की गई। बालावाली के ग्राम पंचायत घर पर बैठक की गई। लक्सर तहसील के उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल द्वारा सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए व सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अनुपालन में अपने लेखपालों को क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों का कार्य करने के आदेश दिए गए हैं इसी क्रम में रघुनाथपुर उर्फ बालावाली के लेखपाल रविन्द्र सेमवाल द्वारा शुक्रवार को बालावाली पंचायत घर में काश्तकारों/ग्रामीणों का कार्य सम्पादन किया गया। ग्रामीणों व ग्राम प्रधान मोनू सिंह के द्वारा तहसील प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा की गयी है इस मौके पर बालावाली ग्राम पंचायत घर पर बैठक में ग्रामीणों व आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours