खबर खानपुर से है जहां आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार में कक्षा 10 व 12वीं के छात्र-छात्राओं की आगामी बोर्ड परीक्षा के शुभ आशीर्वाद हेतु पांच कुंडली हवन का आयोजन किया गया पंच कुंडली हवन का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार की टीम द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को अपने अभिभाषण में कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कठिन परिश्रम करना चाहिए तभी आप भविष्य में सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह ने भी सभी छात्र-छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु शुभ आशीर्वाद प्रदान किया तथा कक्षा 10 में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 5100 रुपए की धनराशि तथा कक्षा 12 में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 11000 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा मैं अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ श्री विमलेश कुमार शर्मा ,वीरेंद्र कुमार, विकास कुमार, नीरज कुमार ,जितेंद्र कुमार ,आलोक भूषण, मनोज गोयल, श्रीमती विजेता, कुलबीर सिंह, राजीव कुमार , आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्र-छात्राओं कुमारी नेहा, वंशिका, आकांक्षा, गुनगुन, सुहानी, संध्या ,शीतल, सुरुचि, शिवानी ,नेहा ,खुशी, वंश पवार ,सार्थक, आदि ,मयंक ,मोहित, आर्यन ,सिद्धार्थ ,सचिन ,सौरभ, आदि ने सराहनीय कार्य किया
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours