( पत्रकार राजेश लाम्बा ) खबर लक्सर से हैं ग्राम दाबकी कला में सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी गई। लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ.हर्ष कुमार दौलत ने मेन रोड से चौधरी चरण सिंह की ओर सी.सी.सड़क तथा मेन रोड से बंसल हॉस्पिटल की ओर इंटरलॉकिंग और सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पति अर्जुन सिंह चौधरी,हृदय राम चौधरी,निर्भय सिंह चौधरी, ओमपाल नेता दिग्विजय सिंह चौधरी,बृजेश सिंह चौधरी, अजीत सिंह चौधरी,संजीव कुमार चौधरी सहित क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्राम दाबकी कला के विकास को नई गति मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सड़क निर्माण के लिए लक्सर ब्लॉक प्रमुख डॉ.हर्ष कुमार दौलत का आभार व्यक्त किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours